बालवाड़ी शिक्षा की आधारशिला

Managed by United Education Development And Human Welfare Trust, Reg. Mathura, U.P.
(Reg. no. 4/346/2023)

( एक रुपए में शिक्षा ) शिक्षा अभियान के तहत संस्था द्वारा चलाए जा रहे बालवाड़ी केन्द्रों पर उन सभी गरीब , पिछड़े एवं शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित 6 से 14 वर्ष आयु तक के छात्र व छात्राओं को समाज व सरकार से सहयोग प्राप्त कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है । जिसमें समाज व सरकार का सहयोग वांछनीय है। जिससे कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 100% साक्षरता अभियान को साकार रूप दिया जा सके व शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 को संपूर्ण लागू करने में भारत सरकार को सहयोग प्रदान किया जा सके।

बालवाड़ी केन्द्र खोलने के नियम व शर्तें:

  1. भारत का कोई भी स्त्री व पुरुष बालवाड़ी केन्द्र अपने गांव में खोलने हेतु आवेदन कर सकता है।
  2. आवेदक की आयु 21 वर्ष से कम व 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  3. आवेदक को कम से कम स्नातक पास होना अनिवार्य है।
  4. आवेदक को कम से कम 3 वर्ष का किसी शैक्षिक संस्थान में पढ़ाने का अनुभव होना चाहिए।
  5. आवेदक को संस्था की वार्षिक सदस्यता लेना अनिवार्य है।
  6. आवेदक के पास अधिकतम 30 छात्र व छात्राओं को बैठाने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।
  7. बच्चों के लिए समुचित पानी , हवा व शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए।
  8. आवेदक का अपने क्षेत्र में सामाजिक होना अनिवार्य है।
  9. आवेदन करते समय आवेदक को समस्त शैक्षणिक व अन्य आवश्यक दस्तावेज की छाया प्रति का एक सेट स्वयं प्रति हस्ताक्षरित किया हुआ आवेदन पत्र के साथ संस्था के कार्यालय पर जमा कराना अनिवार्य है।
  10. आवेदन पत्र के साथ आवेदक को संस्था की वार्षिक सदस्यता की रसीद का संलग्न करना अनिवार्य है।

बालवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को मिलने वाले लाभ:-

  1. पूरे एक वर्ष तक 1 से 2 घंटे का अध्ययन।
  2. आधारभूत शिक्षा का ज्ञान।
  3. सामाजिक मूल्यों का ज्ञान।
  4. व्यक्तित्व विकास एवं अच्छे संस्कारों का ज्ञान।
  5. अध्ययन के प्रति रुचि का बढ़ना।
  6. बच्चों में मानवीय मूल्यों का विकास।
  7. बच्चों में सही और गलत का अंतर पहचानने का विकास।
  8. बच्चों के जीवन में शिक्षा के महत्व का विकास।
  9. जीवन के लक्ष्यों को निर्धारित करने में सहयोग।
  10. बच्चों में सही आचरण करने की प्रवृति को विकसित करना ।
  11. बच्चों की रुचि को देखते हुए उनके भविष्य निर्माण के लिए मार्गदर्शन।
  12. बच्चों को नई तकनीकी ज्ञान की सुविधा।
  13. बच्चों में आत्मविश्वास का बढ़ाना।
  14. बच्चों और उनके अभिभावकों से मिलकर समय समय पर काउन्सलिंग की सुविधा।

बालवाड़ी केंद्रों पर स्वयंसेवी को मिलने वाले लाभ:

  1. स्वयंसेवी को प्रतिमाह ₹ 2500+500 ( 3000 ) अथवा 100 रू प्रतिछाञ प्रतिमाह अनुदान के रूप में मिलेंगे।
  2. स्वयंसेवी को मिलने वाला अनुदान स्वयंसेवी की नियुक्ति के 11 माह तक ही मान्य होगा।
  3. प्रति क्षैशिक वर्ष के अंत में संस्था द्वारा उन सभी स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा जिनका प्रदर्शन बालवाड़ी केंद्रों पर अच्छा होगा।
  4. बालवाड़ी केंद्रों पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों की सेवाओं को अगले 11 महीने के लिए बढ़ाया जा सकता है।
  5. लगातार तीन शैक्षिक वर्ष पूरा करने के बाद स्वयंसेवकों के अनुदान को बढ़ाया जा सकता है।
  6. 1 वर्ष हेतु 1 लाख रु का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा दिया जायेगा।
विषेश:- नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र, उपस्थिति रजिस्टर, बैनर, ब्लैकबोर्ड, डस्टर,
चॉक का डिब्बा व 30 नग स्लेट ये सब सामान बच्चौं को पढ़ाने के
लिए निःशुल्क दिया जाएगा।

Login

Register

terms & conditions